खबर बाज न्यूज़

बस्तर में बदलाव की नई बयार, 63 माओवादियों ने किया सरेंडर

दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़ 
दंतेवाड़ा पुलिस और सीआरपीएफ के प्रयासों से कुल 63 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इसमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में 8 लाख के 7 इनामी, 5 लाख के 7 इनामी, 2 लाख के 8 इनामी और 1 लाख के 11 इनामी नक्सली शामिल हैं। ये माओवादी दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय थे।
आत्मसमर्पण करने वालों में मोहन कड़ती (DVC सदस्य), सुमित्रा कड़ती उर्फ द्रौपदी और हुंगी उर्फ अंकिता जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जो कई बड़ी नक्सली घटनाओं और मुठभेड़ों में शामिल रहे थे। दंतेवाड़ा पुलिस के अनुसार, पिछले 22 महीनों में जिले में अब तक 201 इनामी सहित कुल 571 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं 'लोन वर्राटू' अभियान के तहत अब तक कुल 1223 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post