माकड़ी - भारतीय जनता पार्टी मंडल माकड़ी में 8 जनवरी 2026, गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन का माकड़ी में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र भी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
आगमन के उपरांत भाजपा मंडल माकड़ी एवं भाजयुमो मंडल माकड़ी द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
भाजपा मंडल माकड़ी के सह कोषाध्यक्ष दीपेंद्र नाग, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष मनोज साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू पोयम, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि चंदन साहू, भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री रूपचंद सोरी , महामंत्री विष्णु पांडे, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, कोषाध्यक्ष रामू मरकाम, मीडिया प्रभारी तेज प्रकाश पोयम, दुर्गेश मांडवी, निर्माण कश्यप, छगन बघेल, पुनीत पोयम एवम् समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा मंडल माकड़ी रोशन सेन ने नई दुनिया को बताया
“यह हम सभी युवा कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष नागेश देवांगन का माकड़ी की पावन भूमि पर प्रथम आगमन हुआ। उनके आगमन से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। युवा मोर्चा सदैव पार्टी की रीति-नीति और नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्य करता रहा है और आने वाले समय में माकड़ी मंडल में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा।
Post a Comment