धमतरी ( नगरी ) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतावो व एआईसीसी के पदाधिकारियों से राय मशविरा के बाद प्रदेश प्रभारी सचिन पायलेट की अनुसंशा पर पूरे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षो की सूची जारी कर दी गई है, जिसके अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी (सिहावा) अध्यक्ष पद के लिए नगरी नगर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनवर रज़ा की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलते ही सिहावा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और बधाइयों का सिलसिला जारी है। बता दे कि अनवर रजा पूर्व में कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष मुस्लिम समाज नगरी, पूर्व अध्यक्ष स्पोर्ट्स क्लब नगरी जैसे विभिन्न पदो में रहते हुए राजनीतिक, सामाजिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि अनवर रज़ा के नेतृत्व में नगरी ब्लॉक में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में जोश और समन्वय बढ़ेगा। पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता को मौका देकर एक कुशल रणनीति का नमूना पेश किया है, माना जा रहा कि कांग्रेस की इस रणनीति से नगरी क्षेत्र में निश्चित तौर पर कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। अनवर रजा के नेतृत्व में न सिर्फ कांग्रेस संगठन मजबूत होगा बल्कि विपक्ष की आवाज भी पूरी दमदारी के साथ उठायी जाएगी, ऐसी अपेक्षा की जा रही है। अनवर रजा ने बताया कि सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में युवा साथियों को साथ लेकर सभी के सहयोग से संगठन की मज़बूती के लिए काम करेंगे। सभी की पूछपरख कर एकजुटता के साथ काम किया जाएगा। अनवर रज़ा की नियुक्ति पर क्षेत्र की विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव,पूर्व विधायक अशोक सोम, राजेंद्र सोनी पूर्व मंडी अध्यक्ष नगरी,भानेन्द्र ठाकुर, सचिन भंसाली, भारत निर्मलकर, निकेश ठाकुर, खूब लाल मीना बंजारे पूर्व सभापति ज़िला पंचायत धमतरी,रुद्र प्रताप नाग, जियाउद्दीन रिज़वी,अभिषेक बंजारे अध्यक्ष युवक कांग्रेस नगरी,प्रेमांशु प्रजापति, शिवनाथ मरकाम, महेंद्र धेनु सेवक, उमेश देव (अध्यक्ष सरपंच संघ), राजू सोम, श्रीधन सोम, नंदिनी साहू, जनपद सदस्य प्रमोद कुंजाम, पेमन स्वर्णबेड़, नगर पंचायत नगरी के हरीश साहू, निक्की गुप्ता, रवि ठाकुर, जनपद सदस्य हनीफ खान किशन। गजेंद्र ,भारत लहरे। पिंकी नितिन यदु शत्रुघन ,खम्मन साहू कैलाश बीसेन हर्षित साहू,बलराम ठाकुर, सुरेश साहू,सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी तथा हजारों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग सहित सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने भी अनवर रज़ा को बधाई दी
Post a Comment