छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की बदहाल व्यवस्था के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किसानों के साथ मिलकर आज कोंडागांव में जोरदार प्रदर्शन किया।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष माननीय *श्री उत्तम जायसवाल के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष *श्री सुकू राम नाग* जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय प्रधान, जिला संगठन मंत्री सोमनाय नेताम, ब्लाक अध्यक्ष बड़ेडोंगर बिरजू राम सलाम, केशकाल ब्लाक अध्यक्ष शरबत मरकाम, जागेश्वर मरापी, श्यामलाल नेताम, वीर सलाम, मुकेश पाण्डेय एवं कार्यकर्ता व सैकड़ों लोग आम आदमी पार्टी का दामन थामे और सैकड़ों किसान चौपाटी मैदान, कोंडागांव से रैली के रूप में निकालकर अनुविभागीय दण्डाधिकारी कार्यालय पहुँचे, जहाँ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बड़ी संख्या में किसानों का धान विक्रय हेतु टोकन नहीं काटा जा रहा है, जबकि भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को अपमानित किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि तकनीकी अव्यवस्थाओं की कीमत उन्हें भुगतनी पड़ रही है।
आम आदमी पार्टी ने बताया कि पूर्व में एग्रीस्टेक पोर्टल की तकनीकी खामियों एवं सर्वर डाउन की वजह से लाखों किसानों का रकबा गलत तरीके से काट दिया गया। इसके बाद किसानों पर जबरन रकबा समर्पण का दबाव बनाया गया, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। प्रतिदिन धान खरीदी की सीमा तय होने के कारण अनेक किसान अपनी पूरी फसल नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे वे भारी आर्थिक संकट में फँस गए हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि किसानों ने खेती के लिए बैंक एवं अन्य माध्यमों से भारी ऋण लिया है। समय पर धान नहीं बिकने और भुगतान में देरी के कारण किसान कर्ज चुकाने में असमर्थ हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति में प्रदेश के कुछ हिस्सों से आत्मघाती प्रयासों की घटनाएँ सामने आना अत्यंत चिंताजनक है। यदि सरकार ने शीघ्र हस्तक्षेप नहीं किया, तो इसकी नैतिक जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
धरना-प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ शासन से मांग की कि—
किसानों की सभी समस्याओं का तत्काल और स्थायी समाधान किया जाए।
धान खरीदी की अवधि 28 फरवरी 2026 तक बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी किसान अपनी उपज बेचने से वंचित न रहे।
किसानों द्वारा बेची गई धान की पूरी राशि समय पर बैंक खातों में जमा कराई जाए। बैंकों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर एवं मिनी बैंक की व्यवस्था की जाए।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया, तो 31/1/2026 को किसानों के साथ मिलकर नेशनल हाईवे जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विजय कुमार प्रधान
जिला सोशल मीडिया प्रभारी
आमआदमी पार्टी कोंडागांव
Post a Comment