लोकेशन - दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़
रिपोर्टर - विक्की ठाकुर
कोंडराज बाबा की पुण्य भूमि कुआकोंडा मंडल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी के प्रथम प्रवास पर भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल असरानी ने कहा कि युवा शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है, और यही समय है जब युवा आगे आकर संगठन को मजबूत करें। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम कर रही है। कार्यक्रम में जिला व जनपद स्तर के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Post a Comment