बीजापुर - 196 बटालियन, Central Reserve Police Force द्वारा नम्बी, बीजापुर में सिविक एक्शन कार्यक्रम एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे कृषि संसाधन, कपड़े , खेल कूद का सामान , पाठन एवं लेखन सामग्री इत्यादि का वितरण किया गया। इसके साथ ही आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्साधिकारी एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मलेरिया जांच किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर श्री कुमार मनीष, कमाण्डेन्ट-196 ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने कार्यक्रम के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बल के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की।
यह पहल सुरक्षा बलों एवं स्थानीय जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Post a Comment