कोंडागांव पुलिस के द्वारा जीओ टॉवर से साथियों के साथ बैटरी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
प्रार्थी रामजी यादव पिता श्रीराम प्रताप यादव उम्र 30 वर्ष पता ग्राम मस्तुरी, थाना पिपरपुर, जिला अमेठी (उत्तरप्रदेश) ने दिनांक 19.01.2025 को थाना माकड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 27.12.2024 को ग्राम राकसबेड़ा में लगे जियो टॉवर के ओडीसी बॉक्स में लगे 24 नग बैटरी को अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान प्रकरण के दो गौतम शर्मा एवं जुनैद मलिक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, एक अन्य आरोपी समद पिता ईस्लामुद्दीन उम्र 33 वर्ष निवासी मकान नं. 468 गली नम्बर 27 न्यू इस्लाम नगर काले आम के पास, थाना लिसाडीगेट चौकी फत्तेउल्लाहपुर जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) जो कि घटना दिनांक से फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार पता तलाश किया जा रहा था ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री पंकज चन्द्रा* के निर्देशन पर *अति.पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार* के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी पुलिस द्वारा फरार आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान साइबर सेल कोंडागाँव की टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर व माकड़ी पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर लम्बे समय से फरार आरोपी *समद पिता ईस्लामुद्दीन उम्र 33 वर्ष निवासी मकान नं. 468 गली नम्बर 27 न्यू इस्लाम नगर काले आम के पास, थाना लिसाडीगेट चौकी फत्तेउल्लाहपुर जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)* की पता तलाश कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध स्वीकार करने से दिनांक 02.2.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, प्र०आर० मोनाराम मण्डावी, आरक्षक राजू पानीग्राही, फरसुराम मरकाम, प्रकाश मण्डावी एवं साइबर सेल कोंडागाँव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्र आर अजय बघेल, ऋतुराज सिंह, आरक्षक चन्दन यादव, परमेश्वर साहू, बिज्जू यादव, बिरजू शोरी, सन्तोष कोडोपी, अजय देवगन का विशेष योगदान रहा।
Post a Comment