खबर बाज न्यूज़

OBC मोर्चा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी पहुंचे ग्राम गिरौद, जन जोहार चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई VB GRAM-G योजना की जानकारी

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरौद में आज विकसित भारत अभियान के अंतर्गत VB GRAM-G – जन जोहार चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण भाई-बहनों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत अभियान के अंतर्गत गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में जन जोहार चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के मार्गदर्शन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी के आह्वान पर यह अभियान निरंतर गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि VB GRAM-G योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और ग्रामीण जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ पूर्ववर्ती मनरेगा योजना का उन्नत स्वरूप है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने जानकारी दी कि इस नए अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी। मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह भी प्रावधान किया गया है कि मजदूरी का भुगतान अधिकतम 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की देरी होने पर मजदूर को मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा तथा गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
इस अवसर पर श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनकल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का विरोध कर रहे हैं, जबकि देश की जनता केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर पूर्ण विश्वास जता रही है।

कार्यक्रम में ग्राम गिरौद के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा साथी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर VB GRAM-G योजना की जानकारी प्राप्त की और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की सराहना की।
अंत में प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही जनसेवा की हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा और ताकत है।OBC मोर्चा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी पहुंचे ग्राम गिरौद, जन जोहार चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई VB GRAM-G योजना की जानकारी
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरौद में आज विकसित भारत अभियान के अंतर्गत VB GRAM-G – जन जोहार चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण भाई-बहनों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए विकसित भारत अभियान के अंतर्गत गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशभर में जन जोहार चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी के मार्गदर्शन एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू जी के आह्वान पर यह अभियान निरंतर गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि VB GRAM-G योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और ग्रामीण जनकल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, किसानों एवं मजदूरों के हित में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ पूर्ववर्ती मनरेगा योजना का उन्नत स्वरूप है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।
प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने जानकारी दी कि इस नए अधिनियम के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के लिए रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों की वार्षिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी। मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह भी प्रावधान किया गया है कि मजदूरी का भुगतान अधिकतम 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की देरी होने पर मजदूर को मुआवजा भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा तथा गरीब, किसान और श्रमिक वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।
इस अवसर पर श्री अशोक सिन्हा ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल जनकल्याण और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं का विरोध कर रहे हैं, जबकि देश की जनता केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं पर पूर्ण विश्वास जता रही है।
कार्यक्रम में ग्राम गिरौद के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, मातृशक्ति, युवा साथी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर VB GRAM-G योजना की जानकारी प्राप्त की और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की सराहना की।
अंत में प्रदेश महामंत्री श्री अशोक सिन्हा ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही जनसेवा की हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा और ताकत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post