खबर बाज न्यूज़

नगर पंचायत नगरी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न


धमतरी/नगरी - नगर पंचायत नगरी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। नगर के अलग-अलग वार्डों में सड़क एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों की शुरुआत कर विकास को नई गति दी गई।

 30 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण
वार्ड क्रमांक 6 में रानी दुर्गावती चौक से लेकर जंगलपारा स्कूल तक लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। यह सड़क अत्यधिक जर्जर हो चुकी थी, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीसी रोड निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 सामुदायिक भवन निर्माण (अनुमानित लागत ₹66,000)
वार्ड क्रमांक में पार्षद राजा पवार के मांग पत्र पर अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा सदन में प्रस्ताव पारित कर सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी गई। इस भवन का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया, जिससे लोगों को सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों हेतु सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
 
 वार्ड क्रमांक 7 – रंगमंच के पास सामुदायिक भवन
पार्षद चेलेश्वरी साहू एवं वार्डवासियों की विशेष मांग पर रंगमंच के पास ₹66,000 की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह भवन विवाह, सामाजिक कार्यक्रम एवं सुख-दुख के आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

 वार्ड क्रमांक 13 – माता तालाब के पास टीन शेड निर्माण
पार्षद यशकरण पटेल द्वारा अपनी पार्षद निधि से ₹3 लाख की लागत से माता तालाब के पास टीन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। पूर्व में यहां सामुदायिक भवन नहीं होने से लोगों को निजी घरों या अन्य स्थानों का सहारा लेना पड़ता था। निर्माण पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को एक सुरक्षित एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रवण मरकाम नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा कमल डागा लोक निर्माण विभाग सभापति अश्विनी निषाद शंकर देव विनीता कोठारी अलका साव देवचरण ध्रुव मिकी गुप्ता चेलेश्वरी साहू जयंती टुकेश्वरी साहू डागेश्वरी साहू यश करण पटेल भाजपा मंडल महामंत्री रूपेंद्र साहू सुलोचना साहू योगेश कुमार साहू डीकेश कुमारसाहू शिक्षक शारदा प्रसाद ग्वाले आदि जनप्रतिनिधि, नागरिकगण एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मौजूद रहे।

 विकास की नई दिशा
इन सभी कार्यों के पूर्ण होने पर नगरवासियों को बेहतर सड़क सुविधा, सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित भवन एवं आधारभूत संरचना का विस्तार मिलेगा।
नगर पंचायत नगरी विकास की ओर निरंतर अग्रसर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post