खबर बाज न्यूज़

नक्सली डंप सामग्री बरामद,बड़ी सफलता



नारायणपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां पर नक्सलियों द्वारा डंप किए गए सामग्री को बरामद करने में पुलिस बल और आईटीबीपी जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

25 फरवरी को पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ी में नक्सलियो की डंप सामग्री मौजूद है।
सूचना के आधार पर सीओबी मंदोड़ा से 53 वी बटालियन आईटीबीपी और पुलिस बल की टीम ग्राम कुमुराडी के जंगल पहाड़ी में एरिया डोमिनेश के लिए निकली हुई थी। इसी दौरान जवानो ने नक्सलियो द्वारा छुपाए हुए प्राइमा कार्ड सेफ्टी फ्यूज,सुतली बम ,राकेट लांचर सेल,बीजीएम लांचर सहित ढेर सारी मेडिकल सामग्री बरामद किया। नारायणपुर पुलिस द्वारा लगातार नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आपरेशन चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post