खबर बाज न्यूज़

छत्तीसगढ़ युवा मंच के सदस्य सूर्यपाल शर्मा ने गीदम रोड शराब की दुकान में ओवररेटिंग पर शराब बेचने का लगाया आरोप

जगदलपुर - छत्तीसगढ़ युवा मंच के सदस्य सूर्यपाल शर्मा ने जगदलपुर गीदम रोड शराब की दुकान में ओवररेटिंग पर शराब बेचने का आरोप लगाया है। शर्मा ने खुद ग्राहक बनकर दुकान का दौरा किया और पाया कि ग्रामीण से 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। उन्होंने वीडियो फुटेज के साथ सबूत पेश किया है। शर्मा ने जिला प्रशासन से मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

जगदलपुर गीदम रोड शराब की दूकान के सेल्स मेन द्वारा बेचा जा रहा ओवररेटिंग शराब पर शर्मा ने आगे कहा की गीदम रोड दूकान के मैनेजर द्वारा लगातार ओवर रेटिंग पर शराब बिक्री कई आरोप हैँ।

जिला प्रशासन द्वारा तत्काल ऐसे मैनेजर को दूकान से हटा देना चाहिए जो नियम विरुद्ध ओवररेटिंग शराब बिक्री कर यह गलत कृत्य को अंजाम दें रहा हो,जल्द ही जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाही करे नहीं तो बस्तर जिलाधिकारी से मिल कार्यवाही की मांग की जाएगी।
देखें वीडियो


Post a Comment

Previous Post Next Post