खबर बाज न्यूज़

बचेली थाना क्षेत्र में दंतेवाड़ा पुलिस ने ‘ऐतियात’ सामुदायिक पुलिसिंग अभियान की शुरुआत

दंतेवाड़ा - दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र में दंतेवाड़ा पुलिस ने ‘ऐतियात’ सामुदायिक पुलिसिंग अभियान की शुरुआत की है। 

पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में साइबर अपराध, नशामुक्ति और महिला-बाल सुरक्षा पर जागरूकता दी गई। नागरिकों को साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए 1930 हेल्पलाइन और पोर्टल की जानकारी दी गई।अभियान के तहत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर आपसी विश्वास मजबूत किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनता का सहयोग ही सुरक्षित समाज की नींव है। ‘ऐतियात’ पहल से जिले में सुरक्षा और भरोसे का माहौल और मजबूत होने की उम्मीद है।

देखें वीडियो 



Post a Comment

Previous Post Next Post