खबर बाज न्यूज़

राष्ट्रीय सेवा योजना ‘बी’ प्रमाण पत्र परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, 27 स्वयंसेवकों ने दी परीक्षा


कोंडागांव - राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, शासकीय गुण्डाधूर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोंडागांव में सत्र 2025–26 की ‘B’ प्रमाण पत्र परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में श्री मन्ना राम नेताम (कार्यक्रम अधिकारी, हॉयर सेकेंडरी स्कूल सम्बलपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी श्री समलेश पोटाई द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री देवेंद्र कुमार सेठिया, कु. मनीषा नेताम, श्री रयतू कश्यप, डॉली ठाकुर, मुंजी बघेल, अंजू बोस एवं खिलेंद्र नेगी भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
परीक्षा में कुल 27 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिनमें अंजू नेताम, गायत्री मरकाम, असमिला नेताम, उर्मिला पोयाम, प्रतिमा नेताम, वेश कुमार, समीर कोरोम, भगत राम, नवीना मण्डाती, उमिता मरकाम, बिजोन्तीन, सुनिता कोर्राम, सोबराय सोरी, नरपती नेलाम, रुपाली पटेल, छाया देवांगन, सारिका मरकाम, राधिका नेताम, अविता पोटाई, निशा देवांगन, लालिमा सोरी, नंदनी देवांगन, आकांक्षा, खिरेन्द्र देवांगन, सोनू सोरी एवं साहिल कुर्र शामिल रहे।
इस दौरान मन्ना राम नेताम सर ने स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित विभिन्न सवाल किया जिसका स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़ कर उत्तर दिया एवं उन्होंने शिविर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी श्री समलेश पोटाई तथा वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने भी स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों को परीक्षा के लिए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post