कांकेर से बहला-फुसलाकर नाबालिग से घर से सोना, चांदी व नगदी चोरी करवाने का मामला सामने आया है बता दें प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके नाबालिग पुत्र को मोहल्ले के युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर घर से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी चोरी करवाई गई। थाना कांकेर पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
आरोपियों को पकड़ने पुलिस की विशेष टीम गठित किया गया जिनके द्वारा कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों नेबताया कि नाबालिग को घूमने-फिरने व खर्चा देने का लालच देकर अपने प्रभाव में लिया जिससे नाबालिग लगभग 2 माह तक घर से जेवरात व नगदी निकालकर आरोपियों को देता गया।
इसकी पूरी जानकारी ईद के दौरान लॉकर चेक करने पर हुआ।चोरी किए गए सामान में सोने के झुमके, चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र, नाक की फुल्ली, चांदी के पायल-बिछिया व लगभग 1लाख नगद शामिल है, कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹10 लाख बताया जा रहा है
आरोपी अजीम खान, पिता अमीन खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी शितलापारा,फैजल खान पिता अमीन खान उम्र 25 वर्ष निवासी शितलापारा,मदनी मेमन पिता स्व. गुलाम उम्र 20 वर्ष निवासी महादेव वार्ड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी फैजल खान के विरुद्ध पूर्व में भी थाना कांकेर में अपराध दर्ज हैं ।
बरामदगी
🔹 अजीम खान से ₹30,000 नगद, कपड़े (पेंट-शर्ट) व चप्पल
🔹 फैजल खान से एक आईटेल मोबाइल
🔹 मदनी मेमन से एक रियलमी मोबाइल व चांदी का ब्रेसलेट
Post a Comment