गरियाबंद - उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोचिंग टीम को मिली सूचना के आधार पर सहायक संचालक तौरेंगा जगदीश प्रसाद दर्रो सहायक वन संरक्षक के द्वारा ग्राम कुल्हाड़ीघाट निवासी गंगाधर पिता सोपसिंह मरकाम जाति गोंड़ के नाम पर दिनेश चौधरी वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा टीम गठित कर सोपसिंह मरकाम जाति गोंड़ के घर बाड़ी की तलाशी लिया गया।तलाशी लेने पर उड़न गिलहरी का खाल (स्कीन) 1 नग, पैर 1 नग, कोटरी सींग 1 नग बरामद हुआ।
आरोपी के घर से उड़न गिलहरी का खाल (स्कीन) 1 नग, पैर 1 नग, कोटरी सींग 1 नग को परिसर रक्षी द्वारा जप्त किया गया और गंगाधर पिता सोपसिंग गोंड़ ग्राम कुल्हाड़ीघाट, गंगाराम पिता रिषुराममत ग्राम कुल्हाड़ीघाट एवं जयसिंह पिता बलिराम सोरी जाति कमार ग्राम कुल्हाड़ीघाट के विरूद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया। माननीय मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपियों 14 दिनों के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल दााि गया है।
उक्त कार्यवाही में सहायक संचालक (उदंती) मैनपुर एवं एन्टीपोचिंग नोडल गोपाल सिंह कश्यप, सुशील कुमार सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, चन्द्रबली ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती, दिनेश चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट, ज्योति ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर उदंती, कोमल प्रसाद बिसेन, शिवराज साहू, चुरामन घृतलहरे,ओमप्रकाश राव, ऋषि ध्रुव, भूपेन्द्र भेड़िया, ललिता मरकाम, टिकेश्वरी साहू, जानकी ठाकुर, बनीता यादव, गिरधारी बिसी, पुनीत, देवीसिंग एवं डॉग स्नीफर टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद और अन्य सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा।
Post a Comment