रायपुर/धारसीवां - प्रशासन एक बार फिर घने जंगल को उजाड़ने की तैयारी कर रहा है। पूरा मामला तिल्दा विकासखंड के मढ़ी गांव की है। यहां के शासकीय चारागाह की भूमि पर प्रस्तावित विद्युत सब स्टेशन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने इसका पुरजोर विरोध किया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि, यह चारागाह की भूमि है और यहां पर सब स्टेशन नहीं खोलने देना है। बता दें कि, ग्रामीण इसका विरोध करने कलेक्टर आफिस भी गए थे जहां ज्ञापन देकर अपनी बात रखी। आज जब प्रशासन की टीम सीमांकन करने पहुंची तो ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद सीमांकन रद्द किया गया। इसके बाद प्रशासन के तनाव पूर्ण माहौल को देखते हुए सीमांकन की प्रक्रिया को रोक दिया गया। आगामी आदेश तक अनापत्ति पंचनामा तैयार कर कार्य रोका गया।
देखें वीडियो
Post a Comment