खबर बाज न्यूज़

श्री श्री श्री मानिकेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक बाजार में आए सुदूर अंचल के आदिवासियों के लिए अन्न दान कार्यक्रम

सुकमा - कोंटा में स्थित श्री श्री श्री माणिकेश्वर मंदिर की पावन धरा कोंटा में साप्ताहिक बाज़ार के अवसर पर सुदूर वनांचलों से आए ग्रामीण भाई-बहनों के लिए श्री माणिकेश्वर मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में शिव-नारायण भोजन सेवा का पावन एवं सराहनीय आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों को स्नेहपूर्वक भोजन परोसकर मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया गया।
यह आयोजन केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सनातन संस्कृति की उस शाश्वत परंपरा को भी जीवंत करता है, जहाँ सेवा, समर्पण और करुणा के माध्यम से मानवता की सच्ची साधना की जाती है। ऐसे पुण्य कार्य समाज में आपसी प्रेम, सहयोग और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। और साथ ही श्री श्री श्री श्री मानिकेश्वर शिव मंदिर के समिति के द्वारा इसी प्रकार के दान पुण्य के कार्य को बड़े निष्ठा के साथ किया जाता है। किसी बुकी को खाना खिलाना इससे बड़ा पुण्य और ईश्वर के लिए दैविक कार्य और कोई नहीं होता इसी का जीवंत उदाहरण आज मानिकेश्वर मंदिर प्रांगण में देखा गया है।
निस्संदेह, मानव सेवा में ही ईश्वर की सच्ची आराधना निहित है।
सेवा ही साधना है, और साधना ही जीवन

Post a Comment

Previous Post Next Post