धमतरी/नगरी - श्री राम नव युवक परिषद नगरी के तत्वावधान में गांधी चौक राजा बाड़ा में 25 मार्च से 27 मार्च तक चलने वाले छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय त्रिदिवसीय संगीतमय भव्य मानस गान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। आयोजन को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति रस का आनंद ले रहे हैं।
समिति द्वारा कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की गई हैं। विशेष दानदाताओं के सहयोग से तीनों दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। वहीं टेंट, लाइट एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था में भी समाजसेवियों एवं विशेष दाताओं का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हुआ है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सुरेश साहू, रोहित नाग, हरीश यादव, कोषाध्यक्ष भरत साहू, सचिव नरेश छेंदेहा, सहसचिव महेंद्र साहू एवं शंभु कश्यप सहित रामायण मंडली के अध्यक्ष शंकर देव, भुपेंद्र सोम,उधोलाल साहु, सुरेश चनाप,ललीत पटेल, राकेश पटेल,बेनी राम टंडन, द्रोण कंचन,योगेश साहु,खेदूराम यादव, दिलीप साहु भोज पटेल, देवेन्द्र यादव,पंकज सिन्हा आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं
Post a Comment