खबर बाज न्यूज़

पशुधन विकास विभाग ने ग्राम रायगुडा में बटेर चूजों का किया वितरण

सुकमा - जिले में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार एवं उपसंचालक के मार्गदर्शन में नियद नेल्लनार योजना के तहत ग्राम रायगुडा, पैदाबोढकेल एवं चिन्नाबोड़केल में 50 यूनिट बटेर (कुक्कुट) चूजों का वितरण किया गया। 

कार्यक्रम को कलेक्टर अमित कुमार एवं पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन से सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। 

जिला प्रशासन के इस जनकल्याणकारी पहल से ग्रामीणों को रोजगार एवं आय के नए अवसर मिलेंगे तथा उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post