खबर बाज न्यूज़

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा राजीव भवन,धमतरी में पत्रकारों से की चर्चा

धमतरी - छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एनएसयूआई द्वारा राजीव भवन, धमतरी में पत्रकारों से चर्चा की गई।इस दौरान NSUI ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि छात्रों को वर्तमान में फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी, शिक्षकों की कमी, मूलभूत सुविधाओं का अभाव एवं परीक्षा परिणामों में अनियमितता जैसी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राजा देवांगन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करनेमाध्यम है।

इस दौरान आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदेश स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

संगठन द्वारा प्रदेश भर के महाविद्यालय मे 30 मार्च को ज्ञापन दिया जायेगा, 06 अप्रेल को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय का घेराव किया जायेगा उसके बाद 16-20 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व मे सीएम हाउस घेराव किया जायेगा ।

एनएसयूआई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जाते हैं, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
  
 इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के साथ यश दुबे,नमन बंजारे, प्रीतम सिन्हा, तेजप्रताप साहू, लिकेश साहू ,रोशन वन्दे, सुदीप सिन्हा,नोमेश सिन्हा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post