खबर बाज न्यूज़

कोंटा ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत किस्टाराम में एक संदिग्ध बच्चा चोर को तेलंगाना के लक्ष्मीनगरम की पुलिस ने दबोचा

सुकमा ब्रेकिंग

कोंटा ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत किस्टाराम में एक संदिग्ध बच्चा चोर को तेलंगाना के लक्ष्मीनगरम की पुलिस ने दबोच लिया। 

बुधवार दोपहर पुलिस को जैसे ही उसके किस्टाराम में होने की सूचना मिली, टीम छानबीन के लिए पहुंची। 

बालक आश्रम किस्टाराम के सामने स्थित एक बाइक गैरेज में आरोपी अपनी बाइक रिपेयर करा रहा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।

भागते हुए आरोपी किस्टाराम, वेदेपाड़ के मध्य स्थित नाले की ओर गया और पानी में छिपने की कोशिश करने लगा। 

उसी दौरान नाले में मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने उसे देखा और पीछा कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि आरोपी पर हाल ही में हैदराबाद में दो बच्चों को बेचने का आरोप है।

 इसके अलावा सोना, चांदी, बाइक चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देकर वह पुलिस को चकमा देता हुआ घूम रहा था। 
देखें वीडियो 



Post a Comment

Previous Post Next Post