खबर बाज न्यूज़

शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय अचानक हुआ विवाद,समझौता करते वक्त आरोपियों ने कर दिया चाकू से हमला,तीनो आरोपी को पुलिस ने किया चंद घंटो में गिरफ्तार

बालोद - चाकू से प्राण घातक हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।बता दें दिनांक 14 मार्च 2026 को धनराज निषाद निवासी मटिया बी के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय विवाद हो गया था जिसकी आपसी समझौता के नाम पर धनराज निषाद के घर दिनांक 20 मार्च 2026 के सुबह बुलाने पर बालोद निवासी मयंक साहू, ओंमसिंग निषाद, सिध्दार्थ मोंगराज पहुंचे हुए थे। 

जहां समय 06ः30 बजे आरोपीयो को धनराज निषाद के घर शादी कार्यक्रम में डीजे में डांस करते समय हुए विवाद की आपसी समझौतानामा लिखने के लिए बोला गया लेकिन आरोपियों के मना करने से तीनो आरोपी मयंक साहू पिता प्यारे लाल साहू उम्र 20 वर्ष पता पाररास वार्ड क्र. 01 बालोद थाना ,ओंम सिंग निषाद पिता शीतलराम निषाद उम्र 19 वर्ष वार्ड क्र. 11 खाल्हेपारा बालोद, सिद्धार्थ मोंगराज पिता रवि मोंगराज उम्र 18 वर्ष ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देना चालू कर दिया।वही आरोपी मयंक साहू ने अपने पास रखे लोहे की धार दार चाकू से गला एवं सिर में वार करने से हितेश्वर यादव पिता अभय राम यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम मटिया बी थाना व जिला बालोद को गंभीर चोट आई,जो जिला अस्पताल बालोद में भर्ती हुआ था जिसे बेहतर इलाज हेतु हायर सेन्टर रिफर किए गए हैं।आरोपियों के खिलाफ थाना बालोद में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। 

बालोद पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद घंटो में घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा गया।आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल, एक नग मोबाइल फोन व घटना में उपयोग हथियार को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैै। 

Post a Comment

Previous Post Next Post