धमतरी पुलिस द्वारा अवैध रूप से हथियार रखकर घूमने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर मरादेव मंदिर, गौरव पथ के पास अवैध हथियार के साथ मौके पर पहुंच और घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते आरोपी सौरभ सोनी को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से जप्त 01 नग देशी पिस्टल 11 नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
आरोपी से हथियारों के वैध दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज नहीं पाया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी द्वारा कार्यवाही कर गिरफ्तार कर रिमांड पेश पर जेल भेजा गया है।
आरोपी के पूर्व में भी कई अपराध दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी एवं आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
Post a Comment