खबर बाज न्यूज़

क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

कोंडागांव - बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने सोमवार को ग्राम रांधना में 84 लाख रूपए से अधिक के 12 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।इस विकास कार्यों में 08 पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उसेंडी ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि का लाभ सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। ग्रामीण आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तो गांव, राज्य एवं देश भी मजबूत होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post