खबर बाज न्यूज़

कोंटा में विराजमान दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के समय विशेष रुप से माता रानी का पुजा अर्चना किया जाता है

सुकमा - कोंटा के तहसील आफिस के सामने स्थित दुर्गा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। 
यह मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत, दर्शनीय और गहरी आस्था का केंद्र बन चुका है, जहां दूर-दूर से लोग माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 
अष्टमी के दिन माता रानी की विशेष पूजा अर्चना के साथ कन्या पूजन एवं हवन कराया गया जिसमें समस्त ग्राम वासी सम्मिलित हुए। 

कोंटा नगर में सभी नगरवासी कोइ भी त्योहार में एकजुट होकर पूरे श्रद्धाभाव के साथ धूम धाम से मनाते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post