खबर बाज न्यूज़

कोंडागांव में आकाशीय बिजली का कहर, 5 मवेशियों की मौत

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम

तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच गिरी गाज, तीन किसानों को हुआ भारी नुकसान

कोंडागांव - जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम कोनगुड़ पोलपा पारा में शनिवार शाम अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृत मवेशी गांव के तीन किसानों के थे, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं तेज आंधी-तूफान के कारण कुछ ग्रामीणों के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना हुई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
घटना के बाद प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को जल्द मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करना चाहिए, ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post