नगरी - सर्व सेन समाज नगरी-सिहावा द्वारा 14 अप्रैल, मंगलवार को सेन महराज की 726 वी जयंती पूरे हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में किया जाएगा, जहां सुबह से ही समाजजन एकत्र होकर भगवान विष्णु एवं सेन महाराज के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जयंती समारोह की शुरुआत करेंगे।
पूजन के पश्चात मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत धमतरी के अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व सेन समाज के अध्यक्ष प्रकाश सेन करेंगे।
विशेष अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष महेश गोटा, कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट सिहावा के अध्यक्ष विकल गुप्ता, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल वाधवानी, जनपद सदस्य भुनेश्वरी घृतलहरे, सरपंच शारदा ध्रुव (ग्राम पंचायत छिपलीपारा), सरपंच दुर्गा दर्रो (ग्राम पंचायत मुकुंदपुर), प्राचार्य एस.के. ठाकुर, शिक्षक जशवंत सिंह नेताम, भानेंद्र सुरेशा, उदय लाल सेन, प्रताप सुरेशा, हेमलाल सेन, तकेश सेन, बनवाली सेन, भरत सेन, कैलाश सेन, दीनदयाल सेन, उमेंद्र सेन सहित समाजजन मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे समाज के अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
सर्व सेन समाज नगरी-सिहावा ने समाज के सभी भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Post a Comment