खबर बाज न्यूज़

ग्राम रांधना में मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का हुआ शुभारंभ

कोंडागांव - मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान – मावा सेहत मावा बस्तर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रांधना के तहत ग्राम रांधना में अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य विद्या नरेंद्र नेताम, सरपंच अंजनी शंकर मंडावी, बिकेश प्रधान सेक्टर प्रभारी रागिनी प्रधान, सेक्टर सुपरवाइजर बलिराम वटी, CHO मीना नेताम RHO धीरेंद्र नेताम, वार्ड पंच गंगोत्री मरकाम सहित आंगन वाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों, लाभों एवं स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

यह अभियान ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न बीमारियों की प्रारंभिक पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post