खबर बाज न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर स बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती


नगरी - नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 12 में भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में “जय भीम” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बाबा साहेब को मानने वाले समाज के समाजजन उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रभारी मोहन पुजारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से आयोजित किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

इस आयोजन ने सामाजिक एकता, जागरूकता और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post