खबर बाज न्यूज़

कोंडागांव जिले के शामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दहशत

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम
बारिश के दौरान गिरी गाज, ग्रामीणों में डर का माहौल

कोंडागांव जिले के  शामपुर गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है। अचानक तेज गर्जना के साथ गिरी गाज से गांव में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय क्षेत्र में बादलों की तेज गर्जना और बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से आसपास के ग्रामीण घबरा गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों से बारिश और आंधी-तूफान के समय सावधानी बरतने की अपील की गई है।
देखें video


Post a Comment

Previous Post Next Post