खबर बाज न्यूज़

कोकोडी में कांग्रेस की अहम बैठक, सेक्टर व बूथ कमेटी गठन पर हुआ मंथन

रिपोर्टर शिवलाल मरकाम 

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कोंडागांव विधानसभा के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत रांधना मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा कोकोडी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसान, मजदूर एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की गई।
बैठक में सेक्टर और बूथ कमेटी के गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तथा कोंडागांव के पूर्व विधायक मोहन मरकाम उपस्थित रहे। उनके साथ माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौतम साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माकड़ी के पूर्व अध्यक्ष शंकर मंडावी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम, रांधना मंडल अध्यक्ष वाडे राम शोरी, हीरापुर मंडल अध्यक्ष लखु पोयाम, , महिला कांग्रेस माकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष दसरी नेताम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा जनपद सदस्य अनिता सियाराम मरकाम, मंडल सचिव गणेश नेताम, ब्लॉक महामंत्री आकाश महाजन, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप नेताम, कोशाहरदुली के सरपंच बालसिंह मंडावी, पूर्व सरपंच घड़वा राम मरकाम तथा पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष ललित शोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।
बैठक में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल कमेटी, पूर्व सेक्टर व बूथ पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों को संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post