धमतरी - अरुण सार्वा एवं उद्यानिकी विभाग की सहायक संचालक पूजा साहू ने ग्राम पंचायत सांकरा के बांध में चल रही मखाना खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 17 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
अधिकारियों ने मखाना खेती की प्रगति का जायजा लेते हुए महिलाओं को उन्नत खेती तकनीक, उत्पादन बढ़ाने के उपाय तथा मखाना उत्पादन से होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी दी।
महिलाओं ने बताया कि अरुण सार्वा के प्रयासों से क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ में मखाना खेती की शुरुआत हुई है, जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे गांव की महिलाएं काफी उत्साहित और खुश हैं।
निरीक्षण कार्यक्रम में सरपंच नागेंद्र बोरझा सहित महेश साहू, बलदाऊ यादव, रमेश साहू, साधुराम साहू, भीखम साहू, सतीश साहू, रवि भट्ट और हनी कश्यप उपस्थित रहे। वहीं स्व-सहायता समूहों की महिलाएं दुर्गा बाई, रीना बाई, सकून बाई, हेमा बाई, गोदावरी बाई, निर्मला बाई, भारती, पीलेश्वर, राजकुमारी, पिंकी, नूतन, लता, मोहनी, संतोषी एवं राधा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Post a Comment