कोंडागांव-जिले के फरसगांव में विगत एक माह से आयोजित सेवा संकल्प अभियान का समापन शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को नगर पंचायत फरसगांव में किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का अवलोकन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और देश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद से उन्होंने लगातार जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में देश के नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं, जो उनकी जनसेवा और उपलब्धियों का प्रतीक हैं।
जनकल्याणकारी योजनाओं से आम नागरिकों के जीवन में आया बदलाव
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बीते 25 वर्षों में जनहित में किए गए कार्य सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने तीन तलाक के खिलाफ कानून, अनुच्छेद 370 को हटाने, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद के विरुद्ध कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से बालिकाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा मिला, वहीं सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना जैसी योजनाओं ने लोगों को आर्थिक सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इन योजनाओं और निर्णयों से देश के विकास को नई दिशा मिली है।
प्रधान सेवक की भावना से कार्य कर रहे प्रधानमंत्री : प्रवीण राव
भाजपा फरसगांव मंडल महामंत्री *प्रवीण राव ने कहा* कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं को देश का प्रधान सेवक मानते हैं। उनके कार्यों में सेवा, समर्पण और कर्तव्य की भावना दिखाई देती है। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम सेवा तीर्थ रखे जाने तथा राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल सेवा और कर्तव्य के महत्व को दर्शाती हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन,उनके कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ऐसे अभियान लोगों को राष्ट्रसेवा, जनहित और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, उपाध्यक्ष मूलचंद पांडे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीर सिंह बदेशा, भाजपा फरसगांव मंडल महामंत्री प्रवीण राव, नगर पंचायत सीएमओ मयंक बसंतवानी, दीपेन्द्र मसीह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम सहित अन्य नागरिक एवं नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़ी उपलब्धियों को याद करते हुए अभियान का समापन किया गया।
Post a Comment