धमतरी/नगरी।
आबकारी विभाग ने ग्राम बाजार पारा, नगरी में अवैध महुआ शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में वृत्त नगरी टीम ने आरोपी के निवास पर छापा मारा।
आरोपी आशिक गायकवाड़ (35) के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र उइके, प्रीति कुशवाहा, अजय राज कश्यप सहित पूरी टीम शामिल रही।
Post a Comment