खबर बाज न्यूज़

दुर्ग गाँधी चौक में एक दिवसीय उपवास किया गया आयोजित


प्रदेश में बढ़ती जमीन दरों, प्रशासनिक दमन, तथा व्यापारियों एवं आम जनता पर किए गए बलपूर्वक लाठीचार्ज के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी के नेतृत्व में दुर्ग गाँधी चौक में “एक दिवसीय उपवास” आयोजित किया गया।
इस उपवास कार्यक्रम में धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन भी अपने साथी साथियों के साथ सम्मिलित हुये और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने हेतु अपना समर्थन व्यक्त किया।

उपवास के माध्यम से एआईसीसी सचिव भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने यह संदेश दिया गया कि प्रदेश की जनता पर किसी भी प्रकार का अन्याय, दमन या उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हम सदैव लोकतांत्रिक व गांधीवादी तरीके से जनता के अधिकारों, समस्याओं और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि जनता की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के लिए लड़ाई पहले से भी अधिक मजबूत और निरंतर जारी रहेगी।
 
 इस दौरान धमतरी से तेजप्रताप साहू, जय श्रीवास्तव, लिकेश साहू, सुदीप सिन्हा,उस्मान रजा, अरविंद यादव, चैतन्य साहू, तेजू मरकाम, खिलेंद्र यादव, हेमंत मंडावी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए.....

Post a Comment

Previous Post Next Post