खबर बाज न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ

बस्तर अब शान्ति समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर-मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

बस्तर ओलम्पिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का गुरुवार को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में विधिवत शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतियोगिता शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर के युवाओं ने इतनी बड़ी संख्या में स्पर्धा में भाग लेकर इस महत्ती आयोजन के सहभागी बने। सबसे ज्यादा खुशी की बात यह है कि बस्तर ओलम्पिक में नुआ बाट के अधिकाधिक प्रतिभागियों ने शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बना दिया है।
बड़ी संख्या में हमारी बेटियां और बहनें हिस्सा लेकर महिला सशक्तिकरण को साबित कर रही हैं।

सरकार बस्तर के युवाओं को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर विकास में सहभागी बनाने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। यही वजह है कि बस्तर के युवा लोकतंत्र में आस्था एवं विश्वास से जुड़ रहे हैं, वहीं विकास के मार्ग में आगे आकर भूमिका निभा रहे हैं।

बस्तर ओलम्पिक के संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में  बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर एवं बस्तर जिले के साथ ही नुवा बाट के करीब तीन हजार 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है। 

बस्तर ओलम्पिक में तीन स्तर की स्पर्धा के जरिये बस्तर प्रतिभाओं को एक मंच दिया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में तीन लाख 92 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन करवाया है। जिसमें दो लाख 27 हजार से ज्यादा महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post