खबर बाज न्यूज़

जापान, थाईलैंड के बाद मलेशिया में भी सम्मानित हुए अभिकर्ता विनोद साहू

कोंडागांव - भारतीय जीवन बीमा निगम में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु अभिकर्ता विनोद साहू को मलेशिया के कुआलालंपुर शहर के होटल रॉयल चुनल में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अभिकर्ता विनोद साहू कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंड निवासी है और इन्हें पूर्व में भी ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु जापान और थाईलैंड में गत वर्ष भी सम्मानित किया गया था। विगत 15 वर्षों से   ये अपने कार्य क्षेत्र में एम डी आर टी अमेरिका की सदस्यता हासिल करते आ रहे है । 
अभिकर्ता विनोद साहू विगत दो वर्षों से मध्य क्षेत्र ( मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) में पॉलिसी मानक पर प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके है और रायपुर डिवीजन में विगत तीन वर्षों से प्रथम स्थान बनाए हुए है। कोंडागांव क्षेत्र से बीमा व्यवसाय को गति प्रदान कर लोगो को बचत के साथ सुरक्षा भी प्रदान करते आ रहे है। इनके इस कार्य हेतु इन्हें डॉ की मानद उपाधि भी प्रदान की गई है। इनकी इस उपलब्धि पर शाखा परिवार एल आई सी क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post