कोंडागांव /मकड़ी - कोंडागांव जिले के माकड़ी विकासखंण्ड
मुख्यालय माकड़ी मण्डल में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत कांग्रेस ने गांधी चौक पर पूजा अर्चना कर पदयात्रा निकाली, जिसमें कोंडागांव विधानसभा के पूर्व मंत्री शंकर शोड़ी व जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव अध्यक्षरवि घोष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव मंडावी, महामंत्री जिला कोंडागांव रितेश पटेल,शामिल हुए।
पदयात्रा के दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरों और ग्रामीणों से संवाद किया और केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी, मनरेगा मजदूर और ग्रामीण शामिल रहे. यात्रा के दौरान ब्लाक प्रमुख गौतम साहू लगातार लोगों से बात करते नजर आए और मनरेगा से जुड़े उनके अनुभव और परेशानियां सुनीं।*केंद्र सरकार पर तीखा हमला:
जिला अध्यक्ष रवि घोष व ब्लाक अध्यक्ष गौतम साहू ने साप्ताहिक बाजार माकड़ी में नुक्कड़ सभा कों सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के मजदूरों के साथ विश्वासघात करने वाली भाजपा सरकार तानाशाही करने पर उतर आई है। कांग्रेस ने मजदूरों को आजीविका की गारंटी दी थी। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत आजीविका का अधिकार दिया गया था जिसकी भाजपा ने हत्या कर दी है। नागरिक के अधिकारियों की हत्या करने वाली भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस आगे आई है। उन्होंने कहा कि देश के 12 करोड़ मजदूर जिन्होंने गांधी जी के सपनों के भारत बनाने में भूमिका निभाते हैं उनके अधिकारों की हत्या का प्रयास किया गया है।कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम को इस योजना से जोड़ा था, लेकिन भाजपा ने महात्मा गांधी के विचारों को गोली मारी है। भाजपा महात्मा गांधी के नाम को मिटा रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में यह एक स्कीम थी, लेकिन भाजपा ने इसे अब एक मिशन बना दिया है। यह सरकार जनता को धोखा दे रही है। इस पूरी योजना में राम जी का नाम तक नहीं है। भाजपा और आरएसएस को जब भी मौका मिलता है वह जनता को धोखा देती है। रवि घोष ने आगे कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि गरीबों की आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ है. उन्होंने आरोप लगाया कि बजट कटौती और भुगतान में देरी के जरिए इस योजना को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने मजदूरों से आह्वान किया कि वे अपने हक के लिए संगठित रहें और आवाज उठाएं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ये रहे उपस्थित
जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोंडागांव रवि घोष, पूर्व मंत्री शंकर शोड़ी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बिरस साहु,महामंत्री रितेश पटेल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी माकड़ी अध्यक्ष गौतम साहू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवलाल मंडावी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमलाल बघेल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि चंदर बघेल, मण्डल अध्यक्ष हीरापुर लखु पोयाम, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रांधना गोकुल प्रधानआकाश महाजन, मण्डल अध्यक्ष श्यामपुर ब्रह्मा मरकाम, भिन्गू कश्यप, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मोती बाई नेताम,दसरी नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि घडवा राम मरकाम,सियाराम मरकाम, विधायक प्रतिनिधि संग्राम मरकाम, विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र राठौर,भगवानदाश शर्मा, चुन्नी लाल नायक, श्री राम नेताम, दलपत नेताम, मदन राठौर, रूपेश पोयाम,रघुनाथ मरकाम, कमलेश नेताम, रवींद्र बघेल, सुबेलाल पांडे, कुलदीप नेताम, रमेश मरकाम, अमित मरकाम, मोतीलाल नाग, सुलूपचंद नाग, सहित अधिक संख्या में मौजूद रहे।
Post a Comment