खबर बाज न्यूज़

शा उ मा वि शामपुर में की गई साइकिल वितरण



कोंडागांव/माकड़ी - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्यामपुर में छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज कक्षा 9वी के 45 छात्राओं को मुख्य अतिथि माननीय नरपति पटेल नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कोंडागांव एवं विशिष्ट अतिथि माननीय जसकेतु उसेण्डी नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष के कर कमलों द्वारा वितरण किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या के देवी मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ की गई मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा की यह योजना छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा बालिकाओं की बेहतर शिक्षा एवं उनके आवागमन के लिए दी जाती है जिससे दूर से आने वाले बालिकाओं को आने-जाने में सुविधा मिल सके और शिक्षा से वंचित ना हो तथा सभी बालिकाएं आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आत्मनिर्भर बन सके विशिष्ट अतिथि जसकेतु उसेंडी ने कहा कि वर्तमान में बालिकाएं शिक्षा में बालको से आगे निकल चुके हैं और कई उच्च पद में हासिल हो रहे हैं यह सब शासन प्रशासन के महत्वपूर्ण योजनाओं का देंन है बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे बालिकाएं आगे बढ़ सके। इस अवसर पर जनपद पंचायत मकड़ी के जनपद सदस्य अंगद पटेल ग्राम सरपंच देवेंद्र कुमार मरकाम,भानु प्रताप ठाकुर उपाध्यक्ष भाजपा मंडल माकड़ी,पूर्व उपसरपंच श्री सुगन लाल पांडे,ग्राम प्रमुख दस्सू राम दीवान,मिथिलेश देवांगन, प्राचार्य अनूप कुमार विश्वास ने आभार व्यक्त करती हुई कहा की इस योजना से बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है इसका लाभ निश्चित ही बालिकाओं को मिलेगा कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहदेव सिदार के द्वारा किया गया इस अवसर पर अनिल पैकरा, राजेश नेताम, पंचलाल देवांगन, गावड़े सर, चंदन मिनोचा, साहित्य गोस्वामी, संदीप मंडल, हिमांशी, मुस्कान गुप्ता, सुश्री रश्मि चंद्रवंशी, संजू साहू, विनीता सेठिया, अनीता बघेल आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post