खबर बाज न्यूज़

धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम बजरंग चौंक नगरी में संपन्न

 

नगरी के बजरंग चौक में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों की धान खरीदी में अनियमितता को लेकर एवं मनरेगा बचाओ अभियान में गरीब मजदूरों को उनके हक दिलाने धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने खुले आम चुनौती दिया गया।

मुख्य अतिथि की आसंदी को सुशोभित करते हुए विधायक महोदय द्वारा राज्य सरकार द्वारा किसानों के द्वारा पैदावारी किए गए धान की एक एक दाना को खरीदी करने की झूठा दावा करने वाले सरकार को आगाह किया गया कि यदि सरकार द्वारा किसानों एवं मजदूरों के हक के साथ धोखाधड़ी और दगाबाजी से सरकार बाज नहीं आएगी तो हमारी लड़ाई पूरे विधानसभा क्षेत्र में वृहद रुप से विरोध प्रदर्शन एवं चक्का जाम कर किसानों एवं मजदूरों को उनका हक दिलाने संकल्पित होने की जानकारी दी ।

धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक महोदय जी धान खरीदी केंद्र सेमरा पहुंचे जहां पूरे क्षेत्र के किसान जिनका टोकन जारी होने के बाद भी धान खरीदी के जारी टोकन में कटौती खरीदी की जानकारी मिलने पर धान खरीदी केंद्र में धान नहीं बेचने किसान धरने पर बैठे हुए थे।विधायक अम्बिका के द्वारा अधिकारियों के साथ किसानों के हित का ख्याल रख आवश्यक निर्देश देने के उपरांत किसानों को समझाइश देकर जिनका टोकन जारी हुआ था उन्हें चाहे जितना भी समय लगे आज के टोकन वाले किसानों का धान खरीदी करने अधिकारियों को आदेशित करने के उपरांत किसानों ने विधायक अम्बिका मरकाम के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्र में धान बेचने सहमत हुए।

धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम के अवसर पर पूर्व विधायक अशोक सोम जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भानेंद्र सिंह ठाकुर जिला प्रवक्ता कमलेश मिश्रा, भुषण साहु पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे जी श्रीमति बिंदा नेताम जी श्री अंजोर सिंह निषाद प्रमोद कुंजाम सोमनाथ हरीश साहु नेता प्रतिपक्ष जीवन नाहटा अंजोर निषाद पेमन स्वर्ण बेर विक्की खनूजा उमेश देव उत्तम नेताम सोनू चौहान आदित्य ठाकुर सल्लू खान अभिषेक बंजारे राजेंद्र ठाकुर कुंज बिहारी गोलू नेताम रामकुमार सरोज अनवर आसिफ खान मुकेश कुंजाम सरपंच अमृत नाग सरपंच नीलकुमार सूर्यवंशी सरपंच तामेश्वरी साहु जयंती साहु रेणु शर्मा पुष्पा देवी जनपद सदस्य बिमला मरकाम अनुसुइया साहु प्रवीर कश्यप दुर्गेश समुद्र प्रेम लाल साहु सहदेव शेष विधायक के सलाहकार,मयंक ध्रुव, अय्यूब खान मंडल अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस युवा कांग्रेस nsui सेवादल किसान कांग्रेश के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
देखें वीडियो 


Post a Comment

Previous Post Next Post