कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा लीपापोती नहीं चलेगा, 1 माह मे सड़क सुधारा जाये अन्यथा उग्र आंदोलन होगा
नेशनल हाइवे 130 डी अबूझमाड़ एवं जिला मुख्यालय नारायणपुर की प्रवेश द्वार सड़क की जर्जर हालत को लेकर शासन-प्रशासन की घोर विफलता, जनविरोधी रवैये एवं सत्ता की संवेदनहीनता के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी, नारायणपुर द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बखरूपारा एड़का चौक में चक्काजाम कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि अत्यधिक और जर्जर बदहाल स्थिति में है, जिससे आम जनता, मरीजों, छात्रों एवं व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। बार-बार मांग और शिकायत के बावजूद सड़क निर्माण एवं मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जो सत्ता की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
चक्काजाम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीवान ने प्रशासनिक अधिकारियो को जल्द जल्द शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू करने कहा अन्यथा, आगे आंदोलन को और उग्र करने की बात कही जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण रहा। नारायणपुर अनुविभागीय एवं दण्डधिकारी मांडवी सर ने कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ को हाइवे से उठाया कांग्रेस ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर आंदोलन समाप्त किया!
जिला कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि अबूझमाड़ एवं जिला मुख्यालय नारायणपुर की प्रवेश द्वार सड़क का तत्काल सुधार एवं स्थायी समाधान किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इसके सिवा गढबेंगाल चौक से कोंडागांव और छोटडोगर तक ग्रामीण क्षेत्र मे पानी का छिड़काव किया जाये ताकि इस मार्ग मे चलने वाले यात्री को धुल से थोड़ा राहत मिल सके!
इस कार्यक्रम मे प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनू नेताम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद, संतोष राव, सचिव संजय राय, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव वेदबती पात्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रशीला कश्यप, मीना नाग, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, छोटे डोंगर ब्लॉक अध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष सुनीता मांझी, पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, जिलाध्यक्ष विजय सलाम, वरिष्ठ कांग्रेसी जेपी देवांगन वीपी शुक्ला, शिव कुमार पांडेय, शब्बीर बढ़गुजर, मंडल अध्यक्ष सुगदू कुमेटी, संतु पोटाई, पूर्व पार्षद सोनिका पोर्ते, जोशीलाल पात्र, कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज सेन, दीपक गाँधी, सुक्कू पोटाई, राकेश केसरिया, हेमबत्ती कुपाल, तरुण देहारी, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!
Post a Comment