खबर बाज न्यूज़

युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बचेली–किरंदुल में नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल असरानी का भव्य स्वागत

दंतेवाड़ा - भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल असरानी के प्रथम प्रवास के अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम के तहत बचेली एवं किरंदुल में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पीसे वेट्टी एवं एसटी मोर्चा जिला महामंत्री सोमड़ू कोर्राम विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बचेली व किरंदुल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी अपने जिलाध्यक्ष एवं BTOA उपाध्यक्ष राहुल असरानी का फूल-मालाओं और नारों के साथ स्वागत किया। इसके बाद आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल असरानी ने कहा कि युवाओं का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, घर-घर जाकर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला इकाई हर कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने संगठन विस्तार और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया, जबकि एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष पीसे वेट्टी ने जनजातीय समाज की भागीदारी से संगठन को और मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती, विजय सोढ़ी, जय भंसाली, जिला उपाध्यक्ष डी.पी. मिश्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष सतीश प्रेमचंदनी, भावना सक्सेना, नजमुल हक, अर्जुन भास्कर, धनसिंग नाग, विक्रम नहक, निखिल नाग, भूपेंद्र, रवि भदौरिया, साजन सिंह, उद्देश्य, अर्नब चक्रवर्ती, करण सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं BTOA के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post