बीजापुर ब्रेकिंग-ई
इंद्रावती नदी के उसपरी घाट में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है।बता दें जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ बाजार से घर लौटते वक्त नदी में नाव पलट गई,नाव में कुल 6 लोग सवार थे,जिसमें 2 को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया।नाव में सवार एक ही परिवार के 4 सदस्य नदी के तेज बहाव में बह गए थे,जिसमें 2 महिलाएं व 2 बच्चे लापता थे।
इंद्रावती नदी हादसे के बाद राजस्व, स्वास्थ्य विभाग व नगर सेना मौके पर मौजूद है।सुबह से मोटर बोट की सहायता से रेस्क्यू अभियान जारी है।लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।रेस्क्यू के दौरान माँ और बच्ची का शव बरामद।पीड़ित सभी इंद्रावती पार बोड़गा गांव के निवासी है।अन्य दो लापता लोगों की खोज लगातार जारी है।
Post a Comment