दंतेवाड़ा/छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा में कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने का मुद्दा उठाया है।
जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेस वार्ता में भाजपा पर हिंदू विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शंकराचार्य का अपमान सनातन धर्म और सदियों पुरानी परंपराओं का अपमान है।
कांग्रेस का आरोप है कि शंकराचार्य और उनके समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें अनशन पर बैठने को मजबूर किया गया। नेताओं ने कहा कि भाजपा हिंदुओं के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन संतों का सम्मान नहीं कर रही। कांग्रेस ने पूरे मामले पर सरकार से तत्काल संवाद और सम्मानजनक समाधान की मांग की है।
Post a Comment