बस्तर जिले में एक बार फिर बाघ की सक्रियता ने ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बकावंड विकासखंड के बाजावंड गांव के आसपास बाघ के ताजा पैरों के निशान मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों से जंगल की ओर ना जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है।
वन विभाग के अनुसार क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट दर्ज किया गया है,साथ ही बताया गया कि यह वही बाघ है, जिसके पंजों के निशान पहली बार 3 जनवरी को तोकापाल ब्लॉक के खंडियापाल इलाके में मिले थे। वन विभाग की टीम इलाके में निगरानी बढ़ा रही है और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
Post a Comment