खबर बाज न्यूज़

खगेन्द्र पाढ़ी ने विकासखंड बकावंड का बढ़ाया गौरव, कलेक्टर द्वारा हुए सम्मानित



शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढोढरेपाल, विकासखंड बकावंड के शिक्षक खगेन्द्र पाढ़ी ने नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य कर विकासखंड का नाम गौरवान्वित किया है। श्री पाढ़ी द्वारा विनोबा ऐप के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, नई शिक्षा पद्धति, मॉडल मेकिंग एवं ड्रामा जैसी रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया गया। इन गतिविधियों के वीडियो प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर उन्होंने प्रभावी शिक्षण का उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें “पोस्ट ऑफ द मंथ” का सम्मान प्राप्त हुआ।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर एस. हरिश द्वारा खगेन्द्र पाढ़ी को “एजुकेशन हीरो इन एक्शन” बैग एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में उनके इस नवाचारपूर्ण प्रयास से ना केवल विद्यार्थियों को लाभ मिला है, बल्कि अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post