खबर बाज न्यूज़

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष पर मारागांव में रामायण आयोजन

धमतरी/मगरलोड - ग्राम मारागांव में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा रहे।विशेष अतिथियों में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति टीकाराम कंवर, जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष बीरेंद्र साहू, मगरलोड मंडल भाजपा अध्यक्ष रोहित मोहन साहू शामिल हुए। इसके अलावा सरपंच मारागांव देवकी ध्रुव, सरपंच बोईरगांव उत्तम ध्रुव, उपसरपंच मारागांव उमेश्वरी ध्रुव, पंच फुलेश्वरी पटेल, देवश्री पटेल, धरम सिंह सहित ग्राम के समस्त नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने संबोधन में कहा कि लगभग 500 वर्ष पूर्व हमारे हिंदू भाइयों ने राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष किया और अनेक लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राम मंदिर का निर्माण हुआ, उसी तरह हमें रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना है और वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।
कार्यक्रम के अंत में रामायण पाठ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया और आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post