खबर बाज न्यूज़

ग्राम घोटगांव, नगरी में आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही35 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार

धमतरी/नगरी - नगरी में आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही किया गया है बताए दें ग्राम घोटगांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा था जिसके पास से 35 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है।आबकारी उप निरीक्षक वृत्त नगरी निशांत साधु के नेतृत्व पर ग्राम घोटगांव थाना नगरी में आरोपी तोमन लाल कश्यप पिता सम्पत के निवास पर दबिश दी गई।आरोपी तोमन के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

यह कार्यवाही अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु आबकारी उप निरीक्षक (परि), विवेक कुमार दीवान,अजय राज कश्यप एवं गिरजा बघेल ।मुख्य आरक्षक मुरली सोनी, आबकारी आरक्षक प्रशांत यादव,नगर सैनिक जितेंद्र कोरे,ज्योति बंजारे का सराहनीय एवं सक्रिय योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post