सुकमा - पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता मिली है बता दें ओडिशा के कंधमाल जिला में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ जिसमें जॉइंट ऑपरेशन के दौरान दो माओवादीयो को बल द्वारा ढेर कर दिया गया ।
मौके से AK-47, SLR राइफल, 6 UBGL ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद कर लिया गया है पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है जानकारी के अनुसार 22 तारीख को संयुक्त अभियान शुरू हुआ था।
एंटी-नक्सल ऑपरेशन के ADG संज़ीव पांडा ने इसकी पुष्टि की है।मारे गए माओवादियों में 22 लाख रुपए का इनामी डिप्टी प्लाटून कमांडर जागेश शामिल है।दूसरा माओवादी रत्ना जिस पर 1.65 लाख रूपये का इनाम घोषित था।मारा गया माओवादी प्लाटून कमांडर जागेश सुकमा जिले का निवासी है वही दूसरा माओवादी बीजापुर जिले का निवासी है।दोनों माओवादी 11 से अधिक नक्सली घटनाओं में कथित रूप से शामिल थे।
सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी है और जंगलों में गहन तलाशी अभियान चल रहा है।
Post a Comment