खबर बाज न्यूज़

तुमड़ी बहार हाईस्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी बिदाई



नगरी :- नगरी ब्लॉक् के शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबाहर में कक्षा 10 दसवीं को विदाई दिया गया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओषित कौशल एवं अध्यक्षता डीके यादव सभापति ग्राम पंचायत ठेनहीं ने किया,कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजन अर्चन के बाद,मुख्य अतिथि वोसित कौशल के द्वारा हमेशा उत्तरोत्तर विकास के लिए आशीर्वाद स्वरुप शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डीके यादव की ओर से यह कहा गया की शिक्षा ही इंसान का सर्वांगीण विकास करता है, साथ ही साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने अपने उदबोधन मे काहा कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को इस बार 5001 रूपये की राशि प्रतीक चिन्ह एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹3100 की राशि प्रतीक चिन्ह प्रदान करने की घोषणा किया गया, एवं डीके यादव की ओर से क्षेत्र की यदि कोई छात्र जो साकरा तक पहुंच पाने में असमर्थ होते हैं तो उनके लिए परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए विशेष सहयोग दिये जाने कि बात कही साथ ही साथ एयर ऑफ द स्टूडेंट बालिका वर्ग से किरण मरकाम को एवं बालक वर्ग से ओगेश्वर को प्रदान किया गया, कक्षा दसवीं की ओर से नवमी की छात्रों को दीपदान दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदाई प्राप्त करने वाले छात्र छात्रों को सत प्रतिशत रिजल्ट के लिए प्रेरित किया गया छात्र छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम व कंपीटेशन सामान्य ज्ञान भी प्रस्तुत किया गया दसवीं की छात्रा किरण, ओकेश नेताम रीना नेताम ने सभी शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा आप सभी शिक्षक शिक्षकों का मार्गदर्शन अपने स्कूल की नाम रोशन करने में सभी छात्र-छात्राएं अपना सहभागिता प्रदान कर शत प्रतिशत अंक लाने में हम सभी का लक्ष्य रहेगा।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता नंदनी ठाकुर डीेगेश्वरी साहू महेश्वरी साहू टोकेश्वर सिंन्हा पुहुप दास मानिकपुरी अक्षय जैन एवं नवी के छात्र छात्राओ सहित शाला स्टाप सभी उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन 9वी कि छात्र छात्रों की ओर से किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post